
iQOO ने बुधवार (21 अगस्त, 2024) को भारत में iQOO Z9s Pro 5G और iQOO Z9s 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए। चीनी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने अपना पहला ईयरबड iQOO TWS 1e भी लॉंच किया, जिसकी कीमत ₹1,899 है, जिसमें 42 घंटे की बैटरी लाइफ और 30dB तक का एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन का दावा किया गया है। इस फ़ोन में बहुत ही अच्छे फ़ीचर्स आये है तो चलिए जानते है।
iQOO Z9s सीरीज़ में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.77 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। iQOO Z9s Pro 5G और iQOO Z9s 5G की पीक ब्राइटनेस क्रमशः 4,500 निट्स और 1800 निट्स है। डिस्प्ले को आगे की तरफ SCHOTT Xensation UP ग्लास द्वारा प्रोटेक्ट किया गया है। 80W का फ़ास्ट चार्जिंग प्रो मॉडल में दिया गया है जबकि 45W का फ़ास्ट चार्जिंग बेस मॉडल में दिया गया है दोनों डिवाइस धूल और पानी प्रतिरोध के लिए IP64 रेटेड हैं
भारत में iQOO Z9s Pro की कीमत क्या है?
iQOO Z9s Pro की कीमत 8 जीबी + 128 जीबी के लिए ₹24,999; 8 जीबी + 256 जीबी के लिए ₹26,999 और 12 जीबी + 256 जीबी के लिए ₹28,999 है
क्या iQOO z9s Pro गेमिंग के लिए अच्छा है?
iQOO Neo z9s Pro इस बात का सबूत है कि आपको एक बेहतरीन एंड्रॉयड गेमिंग फोन पाने के लिए एक लाख रुपये से ज़्यादा खर्च करने की ज़रूरत नहीं है। 120Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 का संयोजन इसे एक बेहतरीन गेमिंग डिवाइस बनाता है
- Mahakali Movie Release Date: आ गया ‘HanuMan’ यूनिवर्स की अगली फिल्म का धमाकेदार टीज़र, जानें कब होगी रिलीज़!
- Top 5 Latest OTT Releases in India (August 2026): इस वीकेंड एंटरटेनमेंट का डबल डोज़!
- Vivo S2 5G: 7050mAh बैटरी और 50MP Sony कैमरा के साथ दमदार स्मार्टफोन
- Moto G Max 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च, 200MP कैमरा और 5200mAh बैटरी के साथ मचेगा धमाल
- Google Pixel 11 Series 12 अगस्त को होगी लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स, कैमरा और Tensor G6 की पूरी जानकारी
