झारखण्ड के हज़ारीबाग़ ज़िले में बरकट्ठा में सूरजकुण्ड स्थित है हर वर्ष मकर संक्रांति में सूरजकुंड में 14 से 31 जनवरी तक मेला लगता है। इस दिन हजारों की संख्या में लोग पहुंच कर मकर स्नान करते हैं ।यहाँ एक प्राकृतिक गर्म पानी का झरना है। यह भारत का सबसे ज्यादा तापमान वाला गर्म पानी का स्रोत है। पानी का तापमान लगभग 88.5 से 95.5 डिग्री सेल्सियस रहता है। यहाँ दो गर्म झरनों के अलावा, एक ठंडा भी है।यहां एक दुर्गा मंदिर भी स्थित है।
यहाँ पर पाँच कुंड है:-
1.सूर्य कुंड
2.लक्ष्मण कुंड
3.ब्रह्म कुंड
4.राम कुंड
5.सीता कुंड
सूरजकुण्ड बरकट्ठा हज़ारीबाग़ कैसे जाये ?
यह हजारीबाग से 72 किलोमीटर दूर जीटी रोड कोलकाता to दिल्ली बरकट्ठा पर स्थित है, आप चाहे तो हज़ारीबाग़ से बस या कार किराये में लेकर यहा तक पहुँच सकते है।
रेल मार्ग
सूरजकुण्ड बरकट्ठा से नज़दीकी रेलवे स्टेशन हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन है इस जगह से 31 किमी दूर होता है। यह से आप बस या कार किराये में लेकर जा सकते है ।
सूरजकुण्ड बरकट्ठा हज़ारीबाग़ कब जाना चाहिए ?
सूरजकुण्ड में पाँच कुंड है जिसमें सूरज कुंड में १२ महीने तक पानी गर्म होता है अगर आप जाना चाहते है तो जनवरी में मकर संक्रांति में वहाँ 15 दिनों तक मेला लगता है तो उस टाइम आप वहाँ जा समते है।
सूरजकुण्ड बरकट्ठा हज़ारीबाग़ में क्या है ?
सूरजकुण्ड बरकट्ठा हज़ारीबाग़ में एक प्राकृतिक गर्म पानी का झरना है जिसमें से 12 महीना गर्म पानी निकलता है और यहाँ एक दुर्गा माता का मंदिर भी है।
सूरजकुण्ड बरकट्ठा हज़ारीबाग़ में मेला कब लगता है ?
सूरजकुण्ड बरकट्ठा हज़ारीबाग़ में जनवरी में मकर संक्रांति के पूजा में यहाँ मेला लगता है और हज़ारो लोग भी मकर संक्रांति के मेले में आते है।
- Mahakali Movie Release Date: आ गया ‘HanuMan’ यूनिवर्स की अगली फिल्म का धमाकेदार टीज़र, जानें कब होगी रिलीज़!
- Top 5 Latest OTT Releases in India (August 2026): इस वीकेंड एंटरटेनमेंट का डबल डोज़!
- Vivo S2 5G: 7050mAh बैटरी और 50MP Sony कैमरा के साथ दमदार स्मार्टफोन
- Moto G Max 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च, 200MP कैमरा और 5200mAh बैटरी के साथ मचेगा धमाल
- Google Pixel 11 Series 12 अगस्त को होगी लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स, कैमरा और Tensor G6 की पूरी जानकारी
