झारखण्ड के हज़ारीबाग़ ज़िले में बरकट्ठा में सूरजकुण्ड स्थित है हर वर्ष मकर संक्रांति में सूरजकुंड में 14 से 31 जनवरी तक मेला लगता है। इस दिन हजारों की संख्या में लोग पहुंच कर मकर स्नान करते हैं ।यहाँ एक प्राकृतिक गर्म पानी का झरना है। यह भारत का सबसे ज्यादा तापमान वाला गर्म पानी का स्रोत है। पानी का तापमान लगभग 88.5 से 95.5 डिग्री सेल्सियस रहता है। यहाँ दो गर्म झरनों के अलावा, एक ठंडा भी है।यहां एक दुर्गा मंदिर भी स्थित है।
यहाँ पर पाँच कुंड है:-
1.सूर्य कुंड

2.लक्ष्मण कुंड

3.ब्रह्म कुंड

4.राम कुंड

5.सीता कुंड

सूरजकुण्ड बरकट्ठा हज़ारीबाग़ कैसे जाये ?
यह हजारीबाग से 72 किलोमीटर दूर जीटी रोड कोलकाता to दिल्ली बरकट्ठा पर स्थित है, आप चाहे तो हज़ारीबाग़ से बस या कार किराये में लेकर यहा तक पहुँच सकते है।
रेल मार्ग
सूरजकुण्ड बरकट्ठा से नज़दीकी रेलवे स्टेशन हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन है इस जगह से 31 किमी दूर होता है। यह से आप बस या कार किराये में लेकर जा सकते है ।
सूरजकुण्ड बरकट्ठा हज़ारीबाग़ कब जाना चाहिए ?
सूरजकुण्ड में पाँच कुंड है जिसमें सूरज कुंड में १२ महीने तक पानी गर्म होता है अगर आप जाना चाहते है तो जनवरी में मकर संक्रांति में वहाँ 15 दिनों तक मेला लगता है तो उस टाइम आप वहाँ जा समते है।
सूरजकुण्ड बरकट्ठा हज़ारीबाग़ में क्या है ?
सूरजकुण्ड बरकट्ठा हज़ारीबाग़ में एक प्राकृतिक गर्म पानी का झरना है जिसमें से 12 महीना गर्म पानी निकलता है और यहाँ एक दुर्गा माता का मंदिर भी है।
सूरजकुण्ड बरकट्ठा हज़ारीबाग़ में मेला कब लगता है ?
सूरजकुण्ड बरकट्ठा हज़ारीबाग़ में जनवरी में मकर संक्रांति के पूजा में यहाँ मेला लगता है और हज़ारो लोग भी मकर संक्रांति के मेले में आते है।
- तमन्ना भाटिया की जीवनी | Tamanna Bhatia Biography in Hindi
- Realme P4 Power Launch Date in India: 29 जनवरी को होगा दमदार स्मार्टफोन लॉन्च
- शेफाली वर्मा की जीवनी । Shafali Verma Biography in Hindi
- Basant Panchami Kab Hai 2026 | बसंत पंचमी क्यों मनाई जाती है? जानिए इस पावन पर्व का महत्व?
- Border 2 कब रिलीज होगी? | Border 2 Movie, कहानी और ताज़ा जानकारी