दुबई दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। दुबई संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) का एक शहर है जो लक्जरी शॉपिंग, नाइटलाइफ़ दृश्य के लिए जाना जाता है। दुनिया का सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित है जिसकी उचाई 830 मीटर है। दुबई लगातार पांचवें वर्ष 2019 में दुनिया का सबसे अधिक दौरा किया जाने वाला शहर रहा।
places to visit in dubai
1.बुर्ज खलीफा
देश संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के दुबई शहर में बुर्ज खलीफा स्थित है। बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। यह शानदार गगनचुंबी इमारत दुनिया की सबसे ऊंची स्वतंत्र संरचना भी है, और बुर्ज खलीफा के मंजिलों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है, इसकी उचाई 2,716.5 फीट से अधिक और 160 से अधिक मंजिलें हैं। इसमें बहुत होटल, लक्जरी आवास और कार्यालय और शॉपिंग सेंटर भी हैं। यहाँ के टिकट का न्यूनतम मूल्य 150AED (3394INR) से 1000 AED (22630INR) तक हो सकती है, और मोसम के हिसाब से ऊपर नीचे होते रहता है


2.डेजर्ट सफारी (Desert Safari, Dubai)
दुबई में पर्यटक गतिविधि जो हमेशा सूची में सबसे ऊपर रहती है, वह है रेगिस्तानी सफारी। रेत के बड़े टीलो में घूमाते है जिसमें रोमांचकारी अनुभव प्रदान होता है जो कि रेत के विशाल टीलों के बीच एक जीप ड्राइव है। आप रेत में रात में कैंपिंग अनुभव का भी आनंद ले सकते हैं जिसमें बाइकिंग, ऊंट की सवारी, रेत स्कीइंग, बेली डांसिंग शो, बीबीक्यू आदि शामिल हैं।


3.दुबई फाउंटेन (Dubai Fountain, Dubai)
दुबई फाउंटेन फव्वारा दुनिया का सबसे ऊंचा प्रदर्शन करने वाला फव्वारा है, जिसकी कोरियोग्राफ बहुत ही बारीकी से किया गया है।इसमे ऐसा डिज़ाइन किया गया है जो शो के दौरान लगभग 30 किमी दूर से दिखाई देता है। बुर्ज झील के बीच में यह फाउंटेन स्थित है और हजारों लोग फाउंटेन की ओर आकर्षित होते है। पच्चीस रंगीन प्रोजेक्टर, 6600 सुपर लाइटें हर शाम एक शानदार शो देखने को मिलता है। दुबई फाउंटेन में आप मुफ़्त में घूम सकते है, अगर आप चाहे तो पानी जहाज़ में बैठ कर फाउंटेन सो का मज़ा ले सकते है लेकिन उसका टिकट लेना होगा जो न्यूनतम 20 Aed सेशुरू होता है।



4.पाल्म आइलैंड्स (Palm Islands, Dubai)
पाम जुमेराह और पाम जेबेल अली का एक समूह पाम द्वीप है। पाम जुमेराह दुबई का स्वयंभू दुनिया का आठवां अजूबा है, जो अरब की खाड़ी में 5 किमी तक फैला है और द्वीप का आकार खजूर के पेड़ जैसा है। द्वीपों का निर्माण मानव द्वारा किया गया है तब से यह एक लोकप्रिय स्थल बन गया है।



5.दुबई गार्डन ग्लो (Dubai Garden Glow, Dubai)
अनोखे थीम वाली पार्को में से दुबई गार्डन ग्लो एक है। इस दुबई गार्डन ग्लो में घूमने वाले स्थान में चार प्रशिद्ध क्षेत्र शामिल हैं 1.आइस पार्क, 2.डायनासोर पार्क, 3.आर्ट पार्क और 4.द ग्लो पार्क। कुछ विशेषताएं जो इसे और भी अनोखा बनाती हैं, और भी कई अनेक बगीचे है फ्लावर वैली, कलरफुल वर्ल्ड, ग्लोइंग सफारी और हैप्पी फॉरेस्ट । रात में 10 मिलियन बल्बों के साथ बगीचे को चमकदार बगीचे में बदल देती है।



- तमन्ना भाटिया की जीवनी | Tamanna Bhatia Biography in Hindi
- Realme P4 Power Launch Date in India: 29 जनवरी को होगा दमदार स्मार्टफोन लॉन्च
- शेफाली वर्मा की जीवनी । Shafali Verma Biography in Hindi
- Basant Panchami Kab Hai 2026 | बसंत पंचमी क्यों मनाई जाती है? जानिए इस पावन पर्व का महत्व?
- Border 2 कब रिलीज होगी? | Border 2 Movie, कहानी और ताज़ा जानकारी